देर रात चमगादड़ टापू में पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़, दारोगा और बदमाश घायल, देखिए वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240222-WA0031.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में दिसंबर माह हुई छह साल बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिससे सीआईयू का दरोगा के साथ में गोली लग गई। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दिसंबर माह में रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में झुग्गी बस्ती चमगादड़ टापू में पेशे से ई रिक्शा चालक राजेश के छह वर्षीय बेटे अजीत की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। घर से मोमबत्ती लेने पहुंचे मासूम का शव एक झुग्गी में मिला था, जिसके गले में चुन्नी का फंदा कसा हुआ था। उसके शरीर के कई अंगों को चूहों ने नोंच खाया था। मामले को खोलना बेहद चुनौती पूर्ण था।
टीमें आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। बुधवार की रात सूचना मिली कि चमगादड़ टापू के पास बच्चे की हत्या करने वाला आरोपी घूम रहा है। इसके बाद सीआइयू और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायर झोंक दिया। जिससे दरोगा पवन डिमरी घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश प्रदीप उर्फ दीपक के पैर में गोली लग गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार लिया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गोली लगने से घायल दरोगा का भी उपचार चल रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें