दुकान पर सामान ले रहे युवक पर कनखल में धारदार हथियार से हमला, महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/07/Crime-ki_d.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक युवक पर दो महिलाओं ने वीडियो बनाने का आरोप लगाते युवकों को बुलाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर साजिश रचते हुए उस पर हमला कराया गया। जिससे उसकी घड़ी और अंगूठी भी गिर गई। पुलिस ने दो महिला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, 17 जून की रात विजय गर्ग निवासी केशव कुंज कनखल ने शिकायत देकर बताया कि कृष्णानगर में कन्फेक्शनर्स सामने लेने गया था। यहां व्हाट्सएप पर देखकर घर का सामान ले रहा था। तभी दो महिलाएं आईं और कहा कि वह मोबाइल से उनकी वीडियो बना रहा है। उसने उन्हें अपना मोबाइल फोन दिखाते हुए वीडियो न बनाने की बात कही।
आरोप है कि दोनों महिलाओं ने मोबाइल लेने के बाद 10-12 युवकों को बुलाया। युवकों ने आते ही धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। दोनों महिलाओं ने पूछताछ में अपना नाम सुनिता गिरी, कोमद गिरी बताया। थाने पहुंचने पर पता चला कि उसने ही पूरी साजिश रची है। आरोप है कि दीपक रंजिश रखता है और उसने फेसबुक पर पोस्ट कर उसे हत्या की धमकी दी थी। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें