अब श्रीनगर के सैनिक विश्राम गृह में लगी आग, दो घायल, 15 से 20 लोगों के फंसे होने की सूचना
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240502-WA0018.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। सैनिक विश्राम गृह श्रीनगर में आग की चपेट में आने से दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया तथा उनका उपचार किया जा रहा है।
साथ ही सैनिक विश्रामगृह में 15 से 20 व्यक्तियों की फंसे होने की सूचना है। घटना स्थल पर फायर टीम, एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित है।
घटनास्थल और स्टेजिंग एरिया में उपस्थित संबंधित अधिकारियों द्वारा कंट्रोल रूम को आपदा से रिकवर होने के लिए जरूरी संसाधनों की डिमांड से अवगत कराया जा रहा है।
जनपद कंट्रोल रूम द्वारा प्लानिंग सैक्शन, लॉजिस्टिक्स एंड लाइजनिंग सैक्शन और ऑपरेशनल सैक्शन तीनों के तालमेल से आवश्यकता अनुसार संसाधनों को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है और रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। यह जिला सूचना अधिकारी की ओर से मॉकड्रिल बताया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें