मशहूर पंजाबी एवं बॉलीवुड सिंगर दिलबाग सिंह पहुँचे लैंसडौन, पहाड़ी व्यंजनों का उठाया लुत्फ, देखिए वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240502-WA0027.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
लैंसडौन। मशहूर पंजाबी गायक दिलबाग सिंह अपने साथी कलाकारों के साथ पर्यटन नगरी लैंसडौन पहुँचे हैं। लैंसडौन से पहले वह मौसम का नजारा लेने चरेख भी पहुँचे। जहाँ उन्होंने पहाड़ी व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया।
लैंसडौन पहुँचे पंजाबी गायक दिलबाग सिंह ने खबर डोज संवाददाता को एक मुलाकात में बताया कि उनका पहाड़ी क्षेत्रों में काफी लगाव है।
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240502-WA0029.jpg)
पौड़ी जिले में आने के लिए वह काफी समय से अपना मन बनाए हुए थे। कहा कि मैदानी क्षेत्रों की चिलचिलाती गर्मी की अपेक्षा में लैंसडौन और चरेख मौसम काफी ठंडा है। उन्होंने चरेख क्षेत्र के चरेख रिसोर्ट और लैंसडौन के PEAKS N PINES रिसोर्ट में पहुँचकर अपने साथी कलाकारों के साथ कई हिंदी और पंजाबी गीतों का रियाज भी किया। इसके बाद उन्होंने लैंसडौन बाजार भी घूमे। इस दौरान कई लोगों ने अपने साथ सेल्फी भी खिंचवाईं। इस मौके पर उनके साथ साथी कलाकार सुमेश अरोड़ा, करन सिंह, अभिषेक मोहन भी मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें