अब सीओ का पेशकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

-विजिलेंस ने कार्यालय में मारा था छापा
हरिद्वार। रुड़की में सोमवार को विजिलेंस की टीम ने सीओ (चकबंदी अधिकारी) के कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम ने सीओ के पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम बंद कमरे में पेशकार से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि पेशकार ने एक ग्रामीण से उसका काम करने के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विजिलेंस से की थी ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






हंगामेदार रहा हरिद्वार में चला व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान, हटाए गए 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण, देखिए वीडियो 
