शहर के व्यापारियों के लिए नुकसान बनता जा रहा ऑनलाइन व्यापार, कांग्रेस ने उठाई रोक लगाने की मांग

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते दबदबे के चलते स्थानीय व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार से ऑनलाइन व्यापार सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील अरोड़ा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को यदि शहर के व्यापारियों का भला करना है तो ऑनलाइन खरीदारी पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए। ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते दबदबे के चलते व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि त्यौहारी सीजन के आते ही ऑनलाइन खरीदारी पर डिस्काउंट देने के चक्कर में व्यापारी सीजन में खाली बैठे रहते हैं। कीमतों में असमानता रहती है, प्रतिस्पर्धा में ऑफलाइन व्यापारी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। बाजारों में ग्राहकों की संख्या काम हो रही है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि सरकार को गंभीरता से ऑनलाइन व्यापार पर रोक लगानी चाहिए। मुख्य बाजारों में बैठे व्यापारी भी व्यापार नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि ऑनलाइन खरीदारी में उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। उत्पाद की क्वालिटी के नाम पर धोखाधड़ी भी लगातार हो रही है। सुनील अरोड़ा ने ऑनलाइन व्यापार पर कड़ाई से रोक लगाए जाने की मांग की है, जिससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति सुधार हो सके।

You cannot copy content of this page