घमण्डपुर कोटद्वार में वाइन शॉप खुलने से पहले जनता ने किया विरोध, देखिये वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/04/Screenshot_20230408-180727.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। कोटद्वार क्षेत्र के घमण्डपुर इलाके में सरकारी शराब की दुकान खुलने को लेकर स्थानीय जनता का विरोध शुरू हो गया है। जिसके सम्बन्ध में आज स्थानीय जनता ने स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी को ज्ञापन दिया। कहा कि शराब की सरकारी दुकान आवासीय क्षेत्र में खोली जा रही है। जहां दुकान से 50 मीटर की दूरी पर दो क्लिनिक,150 मीटर के दायरे में दो बैंक, एक सार्वजनिक पुस्तकालय ओर दो पौराणिक धार्मिक मंदिर स्थित है। कहा कि इसे युवाओं और छोटे-छोटे बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। जिसका क्षेत्रीय जनता पूर्ण विरोध करती है। साथ ही शराब के ठेके को अन्यत्र खोले जाने की मांग की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें