दूध बेचने को लेकर हरकी पैड़ी में भिड़ी महिलाएं, पुलिसकर्मी को देने पड़े पैसे, देखिए वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/03/Screenshot_20230302-160353.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। हरकी पैड़ी घंटाघर क्षेत्र में मां गंगा में अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को दूध बेचने को लेकर महिलाओं में कहासुनी हो गई। मामला गुरुवार सुबह का है।
महिलाओं का आरोप है कि एक महिला घाट पर हिन्दू बनकर दूध बेच रही थी। जब घाट पर ही समान बेचने वाली दूसरी महिलाओं को पता चला तो उन्होंने विरोध किया। इससे आपसी खींचतान में दूध गिर गया। महिलाओं में झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घाट पर भीड़ लग गई। पुलिस ने महिला की चौकी चलने के लिए बोला, लेकिन महिला अपने बर्बाद हुए दूध के पैसे लिए बगैर चलने को राजी नहीं हुई। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस कर्मी को अपनी जेब से महिला को पैसे देने पड़े और झगड़ा शांत हुआ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें