पौड़ी गढ़वाल के भूपाल सिंह संभालेंगे उत्तराखंड में भारतीय किसान यूनियन की कमान

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार में जुटेंगे देशभर के किसान नेता, भारतीय किसान यूनियन ने किया ये बड़ा एलान

भूपाल सिंह चौधरी बने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन ने हरिद्वार मे किसान नेता ऋषिपाल अम्बावता के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सर्वसमत्ति से किसान नेता भूपाल सिंह चौधरी को चुना गया। वहीं हरिद्वार जिलाध्यक्ष के तौर पर चौधरी सागर सिंह को चुना गया। साथ ही गोल्डी चौधरी को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
आपको बता दें कि किसानों के बडे संगठन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावता ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 जून से 12 जून तक तीन दिवसीय का महासम्मेलन हरिद्वार में होने जा रहा है। जिसमें देश के सभी राज्यों के किसान यहाँ जुटेंगे।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में पहली बार श्रीनगर गढ़वाल के रहने वाले भूपाल सिंह चौधरी को भारतीय किसान यूनियन ने उत्तराखंड में अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर चौधरी भूपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड, जोशीमठ आपदा पीड़ितों को न्याय की माँग , उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की सीबीआई जाँच न होना, इन सारे मामलो में तानाशाह सरकार की वजह से न्याय नहीं मिल पाया है। भूपाल सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अब उत्तराखंड के इन बडे मुद्दों को देश के पटल तक लेकर जायेगा और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page