अपराधियों की कमर तोड़ने वाली पौड़ी पुलिस कप्तान श्वेता चौबे का गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति करेंगे सम्मान

देहरादून। गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के छह पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, एसएसपी देहरादून अजय सिंह का नाम इसमें शामिल है।
बता दें कि उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 35 सरपंच अपने पति और पत्नी के साथ 26 जनवरी को देश के 75वें गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे। इस खास मौके पर केंद्र सरकार ने सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत आने वाले गांवों के सरपंचों को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड पर विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। उत्तराखंड के सीमांत जिलों के 23 उप सरपंचों को भी कर्तव्य पथ पर आमंत्रित किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा एक्शन, DM समेत 12 अधिकारी सस्पेंड, विजिलेंस जांच के आदेश 


