ख़बर शेयर करें -

देहरादून। अब उत्तराखंड के सभी जिलों में महिला होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। होमगार्ड मुख्यालय की ओर से भर्ती को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। अभी तक देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में महिला होमगार्ड की भर्ती की जाती थी।
होमगार्ड मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब प्रदेश के शेष 10 जिलों में भी महिला होमगार्ड की भर्ती होगी। भर्ती के बाद महिला होमगार्ड को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

You cannot copy content of this page