ऐच्छिक ब्यूरो ने तीन परिवारों के घरो में दोबारा लौटाई खुशिया

हरिद्वार। पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की आयोजित बैठक में आपसी सुलह के बाद तीन परिवारों के घरो में दोबारा खुशिया लौटाई गई। जबकि दो परिवारों की सुलह के लिए अगली तिथि दी गई है।
इस अवसर पर महिला हेल्पलाइन हरिद्वार में प्रचलित जटिल पारिवारिक विवादों को सुना गया। साथ ही परिवारों को टूटने से बचाने के लिए समझाया गया। बैठक में चुने गए जटिल पारिवारिक प्रकरणों में से तीन पारिवारिक प्रकरणों में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के समझाने पर आपसी सहमति के बाद साथ-साथ रहने का समझौता हुआ। जबकि दो प्रकरणों में सुलह के लिए अग्रिम तिथि दी गई। इस मौके पर ऐच्छिक ब्यूरो की अध्यक्ष दीपाली सिंह सीओ सिटी जूही मनराल महिला हेल्पलाइन प्रभारी अनीता शर्मा सदस्य विनोद शर्मा विदुशी चतुर्वेदी एकता अरोड़ा मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





हरिद्वार प्रेस क्लब चुनाव: रिकॉर्ड मतों से रिपीट हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, शानदार जीत, सूर्यकांत बने महासचिव, जीत का जश्न, देखिए वीडियो 

