दौलतपुर के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा फरार, देखिए वीडियो

-घायल बदमाश को उपचार के लिए जीडी अस्पताल हरिद्वार भेजा गया, फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की कांबिंग जारी
खबर डोज, हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दौलतपुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए।
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को दौलतपुर के जंगल क्षेत्र में संदिग्ध बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग और घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान जंगल में मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और उपचार के लिए जीडी अस्पताल हरिद्वार भेजा है। वहीं, अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।
फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने आसपास के जंगल क्षेत्र में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस की कई टीमें संभावित रास्तों और जंगल के आसपास के इलाकों में तलाश कर रही हैं। घटनास्थल पर भी पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर मुठभेड़ से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी ली।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी हरिद्वार नवनीत भुल्लर और एसपी सिटी हरिद्वार दीपक सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घायल बदमाश के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों से घटनाक्रम, मुठभेड़ की परिस्थितियों और फरार बदमाश की तलाश को लेकर जानकारी ली गई।
फिलहाल पुलिस घायल बदमाश की पहचान और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग अभियान जारी है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




उत्तराखंड शासन ने आईपीएस अधिकारियों के दायित्वों में किया बदलाव, रिद्धिम अग्रवाल से आईजी लॉ एंड ऑर्डर का प्रभार हटा 

