रोहित डंडरियाल ने यूकेडी डेमोक्रेटिक कोटद्वार विधानसभा से पौड़ी में भरा नामांकन
कोटद्वार। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रत्याशियों ने नामांकन भरना शुरू कर दिया है। आज सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता रोहित डंडरियाल के द्वारा उत्तराखण्ड क्रांति दल डेमोक्रेटिक से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में अपनी दावेदारी रखने हेतु जिला मुख्यालय पौड़ी में नामांकन पत्र भर दिया गया।
इसके साथ ही रोहित डंडरियाल अब उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक (UKDD) से कोटद्वार विधानसभा हेतु आधिकारिक विधायक प्रत्याशी हो चुके हैं। रोहित ने वार्ता में बताया कि वे कोटद्वार की मूलभूत समस्यों के निवारण के लिये लंबे समय से संघर्षरत हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कोटद्वार की जनता इस बार एक युवा , कर्मठ एवं जमीन से जुड़े हुए प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन देगी।
नामांकन के दौरान श्री चन्द्र बल्लभ डंडरियाल, अनुपम बिष्ट की उपस्थिति में आज रोहित डंडरियाल ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूट का सिडकुल पुलिस ने किया खुलासा, रायपुर में महिला के अपहरण के मामले से भी जुड़े आरोपियों के तार, देखिए वीडियो 

उत्तराखंड शासन ने आईपीएस अधिकारियों के दायित्वों में किया बदलाव, रिद्धिम अग्रवाल से आईजी लॉ एंड ऑर्डर का प्रभार हटा 