भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, संजीव चौधरी और हीरा बिष्ट को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें व्यापारी नेता संजीव चौधरी और कनखल के पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
शनिवार की शाम भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की ओर से घोषित की गई कार्यकारिणी में लव शर्मा, आशु चौधरी, निपेंद्र चौधरी, तरुण नैयर, संदीप अग्रवाल और सीमा चौहान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। अमरीश सैनी, विनीत जोली, भूप सिंह, रिशु चौहान, रितु ठाकुर और पारुल चौहान को मंत्री नियुक्त करते हुए अहम जिम्मेदारी के पद पर अरविंद कुशवाहा को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई है। नकली राम सैनी को कार्यालय मंत्री और लक्ष्मण सिंह नगर को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार धर्मेंद्र चौहान को मीडिया संयोजक, उमेश पाठक को आईटी संयोजक, मनोज शर्मा को सोशल मीडिया संयोजक और शिवम त्यागी को सोशल मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौपी गई है।

You cannot copy content of this page