पीआरडी जवान की बेटी ने अपने ही घर में लगा ली फांसी

ख़बर शेयर करें -

परिजनों ने दी पुलिस को सूचना, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बागेश्वर। यहां एक पीआरडी जवान की 22 वर्षीय बेटी ने अपने ही घर में फांसी लगा जान दे दी। जिला मुख्यालय में आज शव का पोेस्टमार्टम किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि बांस तोली निवासी पीआरडी जवान बसंत राम की बेटी नीमा ने घर में फांसी लगा जान दे दी। परिजनों द्वारा कांडा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page