कोटद्वार में लू लगने से एक बुजुर्ग की मौत

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। भाबर में भी भीषण गर्मी हो रही है। झूलाबस्ती लकड़ी पड़ाव में लू लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। क्षेत्र में बीते 10 दिन से तापमान 40 डिग्री से अधिक जा रहा है। तीन दिन पहले तक शहर का पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया था।

इन दिनों भी न्यूनतम तापमान जहां 29 डिग्री दर्ज किया जा रहा है, वहीं अधिकतम 43 से 45 के बीच पहुंच रहा है। बेस अस्पताल के चिकित्सक डॉ. डीके सिंह ने बताया कि लू लगने से मौत का मामला एक दिन पहले का है। 30 मई की शाम को करीब चार बजे एक 70 वर्षीय श्रमिक यदुराज सिंह को उसके परिजन व पड़ोसी अचेतावस्था में अस्पताल लाए थे।

वह तेज बुखार से तप रहा था। मजदूरी का काम करते हुए उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ा था। करीब पांच घंटे तक उसका बेस अस्पताल में उपचार भी चला, लेकिन वह बेहोशी की हालत में रहा। मध्य रात्रि को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

You cannot copy content of this page