कोटद्वार में ससुर, देवर और देवरानी पर जानलेवा हमले का आरोप
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/06/orig_fjgkl_1630965034.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। नजीबाबाद रोड की बडोला गली निवासी एक महिला ने अपने ससुर, देवर और देवरानी पर रात के समय घर में घुसकर उसके पति के साथ मारपीट व जानलेवा हमले का नजीबाबाद रोड आरोप लगाते हुए तहरीर दी स्थित बडोला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूनम देवी पत्नी टीकम सिंह की ओर से कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी गई। इसमें कहा कि 29 मई की रात करीब 11 बजे उसके ससुर विशंबर सिंह, देवर सोनू व देवरानी रोहिणी उनके घर में घुसे और ताबड़तोड़ उसके पति टीकम सिंह के मारपीट करने लगे।
आरोप लगाया कि तीनों ने उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उस पर 27 टांके आए हैं। हाथ पैर व शरीर के अन्य भागों में भी चोट आई है। बीच-बचाव में लोगों ने उससे और 10 साल की बेटी से भी मारपीट की। मोबाइल तोड़ डाला। बताया कि उसका पति गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जबकि उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। यह जानलेवा हमले का प्रयास है। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच उपनिरीक्षक किशन दत्त शर्मा को सौंप दी गई है। संवाद
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें