हरकी पैड़ी पुलिस ने खदेड़े अतिक्रमणकारी, 16 के हुए चालान
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230610-WA0017.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरकी पैड़ी पुलिस ने खदेड़े अतिक्रमणकारी, 16 के हुए चालान
हरिद्वार। शनिवार को कोतवाली नगर की हरकी पैड़ी पुलिस ने अपर रोड़ पर अवैध अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा है। पुलिस ने 16 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद मेहरा ने बताया कि एसएसपी अजय सिंह के दिशा-निर्देशन में शनिवार को हरकी पैड़ी के अपर रोड़ क्षेत्र में अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस ने व्यापारियों को सड़क पर किसी भी प्रकार अतिक्रमण और वाहन न खड़े किए जाने की हिदायत दी है। बताया कि समय-समय पर अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें