महिला सिपाही के उत्पीड़न मामले में बुग्गावाला थानाध्यक्ष पर गिरी है गाज
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20220214-WA0031.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। टिहरी के थाना कैंपटी फॉल में महिला सिपाही से उत्पीड़न के मामले में घिरे बुग्गावाला थानाध्यक्ष अजय शाह पर बड़ी कार्रवाई हुई है। अजय शाह हो तत्काल उनके पदभार से हटा दिया है। उन्हें एसआईएस शाखा में अटैच किया गया है।
आईजी गढ़वाल रेंज केएस नागन्याल के आदेश पर हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने तत्काल प्रभाव से बुग्गावाला के थानाध्यक्ष अजय शाह को पद से हटा दिया है। इसके साथ ही उनसे एसआईएस कार्यालय अटैच कर दिया गया है। महिला ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया था।
बता दें कि टिहरी में महिला सिपाही से छेड़खानी के मामले में घिरे बुग्गावाला एसओ अजय शाह को शुक्रवार की शाम प्रभार से हटा दिया गया है। आईजी गढ़वाल करण सिंह नागन्याल के आदेश के बाद एसएसपी अजय सिंह ने उन्हें पद से मुक्त कर एसआईएस शाखा में पदस्थापित कर दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें