मंदिर में चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों में से एक थाने से फरार
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/768-512-15666472-thumbnail-3x2-pic-n.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र अंतर्गत कल पकड़े गए चोरी के मामले में दो आरोपी में से एक आरोपी पुलिस कस्टडी कनखल थाने से पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया है। बता दें कि पूर्व में हुई दरिद्र भंजन मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने कल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाना था। लेकिन आज सुबह शौचालय जाने के बहाने दो आरोपियों में से एक आरोपी ने भागने का षड्यंत्र रचा और वह कामयाब भी निकला। बता दें कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं। वही पुलिस के मुताबिक घटना सुबह आठ बजे की है जिसके बाद पुलिस आरोपि की तलाश में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक नही मिल पाया पुलिस कस्टडी से भागा हुआ था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें