चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग देश के लिए गौरव का विषय: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

ख़बर शेयर करें -

-चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर संतों ने बांटी मिठाई

हरिद्वार। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर संत समाज में भी खुशी की लहर दौड़ गई। अ​खिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने संतों के साथ आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरा के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी।
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर शुभकामनाएं देते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। आज ऐतिहासिक दिन हम सबके लिए बड़ा ही गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि अब चांद पर पहुंचने की उपलब्धि हासिल करने वाला भारत चौथा देश बन गया है। जबकि साउथ पोल पर पहली बार भारत उतरा है। यह बेहद ही खुशी और गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत का ही ये नजीता है। आज चांद पर भारत का तिरंगा लहरा रहा है।

You cannot copy content of this page