टनल में फंसे श्रमिकों में शामिल थे कोटद्वार निवासी सुपरवाइजर, सकुशल बाहर आने पर परिजनों ने ली राहत की सांस
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/11/FB_IMG_1701191112613.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। उत्तरकाशी सिल्क्यारा टनल में 17 दिन से फंसे 41 लोगों में से एक व्यक्ति कोटद्वार निवासी भी है। उनके सकुशल बाहर आने पर परिजनों ने मिष्ठान बाँट कर खुशी मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनके घर पहुँच कर परिजनों को बधाई दी है।
जानकारी के मुताबिक बिशनपुर लालपानी निवासी सुपरवाइजर गब्बर सिंह वहाँ फंसे हुए थे। आज वह सकुशल बाहर निकाला गया है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, वरिष्ठ नेत्री सुनीता कोटनाला, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें