व्यापारी विनोद सतीजा का निधन, कोटद्वार बाजार में दौड़ी शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -


कोटद्वार। देर शाम गोविंद नगर निवासी विनोद सतीजा का हार्ट अटैक का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विनोद सतीजा (70) के दोनों पुत्रों मोहित और रोहित सतीजा ने बताया कि कुछ दिनों से उनके पिता अस्वस्थ चल रहे थे, देर शाम उन्हें अचानक श्वास संबंधी समस्या हुई। जिसके कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कोटद्वार बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। रोहित सतीजा ने बताया कि उनके पिता ने कोटद्वार सिद्धबली सरिया फैक्ट्री में लंबे समय अकाउंटेंट के पद पर कार्य किया। जिसके बाद वह अपने पुत्र रोहित की स्टेशन रोड स्थित मोबाइल की दुकान में सहयोग करते थे। आज उन्हें कोटद्वार मुक्ति धाम में दोनों पुत्रों ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। उधर, नगर उद्योग व्यापार मंडल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

You cannot copy content of this page