कोटद्वार में दो डेंगू के संदिग्ध मरीजों की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/09/1ffef8b0ae6b354d52796c2454873a671668493551238603_original.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। डेंगू का डंक एक बार फिर से कोटद्वार की जनता के लिए जहरीला होता जा रहा है। शनिवार को कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती हुए दो डेंगू संदिग्धों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एक मरीज रतनपुर और दूसरा दुर्गापुरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। रेपिड टेस्ट में दोनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमएस विजयेश भारद्वाज ने बताया कि दो डेंगू संदिग्ध मरीजों की मौत हुई है। हालांकि दोनों मरीजों का एलाइजा टेस्ट नही हुआ था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें