गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन को लिए गए दो नामांकन पत्र
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240320-WA0054.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु नामांकन के पहले दिन दो नामांकन पत्र लिए गए। इनमें एक प्रत्याशी ने स्वयं नामांकन पत्र क्रय किया। गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र के निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। पहले दिन दो नामांकन पत्र लिए गए। पहला नामांकन पत्र सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की प्रत्याशी रेशमा पंवार के लिए संदीप कुमार ने लिया। इसके बाद दूसरा नामांकन पत्र निर्दलीय उम्मीदवार सोनू कुमार ने स्वयं लिया। रिटर्निग ऑफिसर/जिला अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि अपराह्न तीन बजे तक दो नामांकन पत्र लिए गए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें