हरिद्वार में यूपी सिंचाई विभाग दो अधिकारी सस्पेंड, अधीक्षण अभियंता को सौंपी मामले की जांच
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/08/Screenshot_2023-08-12-13-44-49-49_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। हरिद्वार में भीमगोडा बैराज का गेट टूटने के मामले में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के दो बड़े अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। शासन ने कार्रवाई करते हुए एसडीओ शिव कुमार कौशिक और अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन को सस्पेंड कर दिया है, दोनों अधिकारियों को लखनऊ में अटैच किया गया है और अधीक्षण अभियंता को पूरे मामले की जांच सौंप गई है। बता दें कि 06 जुलाई को गंगा में पानी का सैलाब आने से भीमगोडा बैराज का गेट नंबर – 10 टूट गया था, जिसके बाद जांच में इन दोनों अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। यूपी सिंचाई विभाग के दोनों बड़े अधिकारियों पर हुई कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें