उमेश कुमार सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

ख़बर शेयर करें -


हरिद्वार। भाजपा के लोकसभा कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव उमेश कुमार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के दौरान उमेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हावी हुए परिवारवाद के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इस दल के प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान देने का काम बीजेपी करती है। पार्टी के लिए राष्ट्र प्रथम है। भाजपा जनता की सेवा के लिए राजनीति करती है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ता विहीन हो चुकी है। लगातार अन्य दलों के कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन का पल-पल राष्ट्र सेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित कर दिया है। 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प लिया है। इस अवसर पर रवि कुमार, टीटू कुमार, सन्नी कुमार,  कपिल कुमार, अजीत कुमार, विराट कुमार, विकास कुमार, कुलदीप कुमार, उधम सैनी, नितिन शर्मा, विशु चौहान, जतिन चौधरी, हितेश शर्मा, विभोर धीमान, मोनू बर्मन, आकाश खटीक, शिवकुमार, संजय कुमार, शिवम ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में जिला महामंत्री आशु चौधरी, लोकसभा प्रभारी कुलदीप कुमार, रानीपुर विधानसभा प्रभारी अनिल अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, पूर्व पार्षद विपिन शर्मा, मनोज पारलिया, कमल राजपूत, कमल प्रधान उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page