खुफिया विभाग में बड़ा फेरबदल, विवेक सनवाल होंगे हरिद्वार के नए एलआईयू प्रभारी, नीरज यादव का नैनीताल हुआ तबादला

देहरादून। प्रदेश सरकार ने खुफिया तंत्र को और मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। गृह विभाग ने सोमवार देर रात 13 एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) निरीक्षकों के तबादलों के आदेश जारी कर दिए। इस आदेश के साथ ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
नए आदेश के अनुसार, मनोज मनराल को एलआईयू देहरादून का निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं विवेक सनवाल को हरिद्वार, अनुराग रतूड़ी को उधमसिंहनगर, नीरज यादव को नैनीताल और सूर्य प्रकाश को पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जितेंद्र बिष्ट को चमोली, राम प्रसाद को चंपावत और सुरेश कुमार को पिथौरागढ़ भेजा गया है।
स्पेशल ब्रांच में यह हुआ बदलाव
खुफिया तंत्र की मजबूती के लिए स्पेशल ब्रांच में भी निरीक्षकों का फेरबदल हुआ है। इसमें लक्ष्मण सिंह नेगी को एसआईओ देहरादून, जितेंद्र उप्रेती को काशीपुर, सचिन चौहान को चमोली, रोहित जोशी को बनबसा और कृष्ण सिंह मेहता को बाजपुर का कार्यभार सौंपा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





कांगड़ी में श्यामपुर पुलिस ने दो किलो गांजा समेत गिरफ्तार किया तस्कर, देखिए वीडियो 

