लैंसडौन क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/09/74483517.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। लैंसडोन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ढोंटियाल से पांच किलोमीटर पहले शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक के पिता दिलवर सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार कोटद्वार से अपने गांव धामधर जा रहा था, जिसमें मृतक मनवीर सिंह और घायल संजय सिंह बाइक से घर जाने के लिए निकले और हम लोग सवारी वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क खराब होने के कारण इनकी बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई जा गिरी। अन्य लोगो की मदद से दोनो घायलों को खाई बाहर निकाला और आपातकालीन सेवा 108 की मदद से बेस चिकित्सालय ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मनवीर सिंह की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को अस्पताल में उपचार चल रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें