युवक की पिटाई, काटा गुप्तांग, युवती समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/marpit-1200x927-1-1.jpeg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
देहरादून। राजधानी देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। वसंत विहार क्षेत्र की एक महिला ने युवती समेत पांच आरोपितों पर उसके बेटे को नशे का आदी बनाने, मारपीट कर उसके दांत तोड़ने और बाद में उसका गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है।
वसंत विहार थाना पुलिस ने युवती सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह के अनुसार एक महिला ने तहरीर है कि उनका बेटा 25 वर्ष का है। आरोपी शोएब, राजू, अंकुश नेगी, पीयूष व नेहा पहले उनके किराएदार रह चुके हैं, उनके बेटे को छह महीने से नशे के इंजेक्शन देते आ रहे हैं और स्मैक का नशा करवाते थे। पांचों ने मिलकर उनके बेटे को बाहर ले जाकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और लिखवाया है कि उनके बेटे ने पांचों से 80 लाख रुपये लिए हैं। जिसके चलते उनके बेटे को मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि होली के बाद उनकी गैर मौजूदगी में पांचों उनके घर पर घुसे और उनके बेटे को बुरी तरह से पीटते हुए उसके चार दांत तोड़ दिए | आरोपितों ने बेटे को धमकाया कि यदि यह बात मां को बताई तो वह उसकी जीभ काट देंगे। आरोप है कि पांचों ने मिलकर उसका गुप्तांग भी काट दिया। इनमें से नेहा ने घर की तलाशी ली व जेवरात के बारे में पूछा। 14 मार्च को बेटे ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी। इंस्पेक्टर होशियार सिंह के मुताबिक पीड़ित से मेडिकल करवाने के लिए कहा गया है। अभी उन्होंने रिपोर्ट नहीं दी है। फिलहाल तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पीड़ित युवक नशे का आदी है। इसलिए वह अभी अपने बयान सही ढंग से नहीं दे पा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें