हरिद्वार से 13 निरीक्षक हुए रिलीव, एसएसपी नवनीत सिंह ने दी विदाई, देहरादून से लेकर रुद्रप्रयाग तक मिली नई तैनाती

खबर डोज, हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तराखंड पुलिस में चल रहे तबादलों के दौर के बीच हरिद्वार जिले से 13 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस मुख्यालय से जारी स्थानांतरण आदेश के बाद नई तैनाती पर रवाना होने से पहले स्थानांतरित निरीक्षकों के लिए एसएसपी कैंप कार्यालय में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह सहित जनपद के विभिन्न पुलिस अधिकारियों ने स्थानांतरित निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अधिकारियों ने निरीक्षकों को नई तैनाती पर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार हरिद्वार से छह निरीक्षकों को देहरादून भेजा गया है। इनमें नरेंद्र सिंह बिष्ट, मनोहर सिंह, शांति कुमार, कमल मोहन सिंह, वीरेंद्र चंद्र रमोला और कुंदन सिंह राणा शामिल हैं।
वहीं राम किशोर सकलानी और गोविंद कुमार को रुद्रप्रयाग, मनीष उपाध्याय और प्रदीप बिष्ट को टिहरी तथा दिग्पाल कोहली, देवेंद्र सिंह रावत और जहांगीर अली को उत्तरकाशी भेजा गया है।
इस तरह हरिद्वार से कुल 13 निरीक्षकों का अलग-अलग जनपदों में स्थानांतरण हुआ है। विदाई कार्यक्रम के बाद सभी निरीक्षक अपनी नई तैनाती के लिए रवाना होंगे।
पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद हरिद्वार जिले में भी निरीक्षकों के रिक्त होने वाले पदों पर नई तैनाती को लेकर नजरें टिकी हुई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में लगातार हो रहे प्रशासनिक बदलावों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








गुजरात सड़क हादसे में मारे गए सात लोगों के पार्थिव शरीर पहुंचे कोटद्वार, सैन्य सम्मान के साथ घरों तक पहुंचाए गए शव, हर आंख हुई नम, देखिए वीडियो 