उधमसिंहनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 44 दरोगाओं के तबादले, दीपक तिवारी बने एसएसआई कोतवाली काशीपुर, एसएसपी अजय गणपति ने जारी किए आदेश

खबर डोज, रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच उधमसिंहनगर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिले में तैनात कुल 44 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। 22 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी चुनाव संबंधी मानकों के अनुपालन में जिले की विभिन्न कोतवालियों, थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में तैनात दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इस फेरबदल में रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा, किच्छा, बाजपुर, जसपुर, पंतनगर, सितारगंज, नानकमत्ता और दिनेशपुर क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।
पहली सूची में 36 उपनिरीक्षकों के तबादले
जारी आदेश की पहली सूची में 36 उपनिरीक्षकों के नाम शामिल हैं। इनमें महेश कांडपाल को रुद्रपुर चुनाव सेल, अशोक कुमार कांडपाल को आईटीआई कोतवाली, राजेंद्र प्रसाद को ट्रांजिट कैंप, अशोक कुमार को काशीपुर, नवीन बधानी को किच्छा और मुकेश मिश्रा को आईटीआई कोतवाली भेजा गया है।
इसके अलावा प्रदीप भट्ट को जसपुर, मोहन चंद्र जोशी को काशीपुर, लोकेश रावत को बाजपुर, धीरज लाल वर्मा को बाजपुर, दिनेश रावत को बाजपुर, किशोर पन्त को जसपुर, धीरज टम्टा को खटीमा और विजय सिंह बोहरा को रुद्रपुर स्थानांतरित किया गया है।
नवीन चंद्र जोशी को रुद्रपुर, हरविंदर सिंह को पुलभट्टा, संदीप शर्मा को किच्छा, संजय विश्वकर्मा को सितारगंज, मनोज कुमार सिंह को खटीमा, मनोज कुमार को काशीपुर, जगदीश तिवारी को काशीपुर और सुरेंद्र बिष्ट को खटीमा भेजा गया है।
वहीं धीरेंद्र परिहार और कैलाश नगरकोटी को दिनेशपुर, हरीश मेहर को नानकमत्ता, कंचन पलड़िया को झनकइया, देवेंद्र मनराल को रुद्रपुर, हरीश राम आर्य को पुलभट्टा और देवेंद्र सामंत को ट्रांजिट कैंप भेजा गया है।
इस सूची में महिला उपनिरीक्षकों के भी छह तबादले किए गए हैं। रुचिका चौहान को काशीपुर, कुसुम रावत को पंतनगर, नीलम मेहता को कुंडा, संतोषी नेगी को सितारगंज, भूमिका पाण्डेय को बाजपुर और प्रियंका टम्टा को जसपुर स्थानांतरित किया गया है।
दूसरी सूची में आठ दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र
एसएसपी अजय गणपति की ओर से जारी दूसरे आदेश में आठ और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें दीपक तिवारी को एसएसआई कोतवाली काशीपुर, सुनील बिष्ट को पंतनगर, कैलाश जोशी को कुंडा, हेमचंद्र तिवारी को कुंडा की मंडी चौकी, अरविंद बहुगुणा को आईटीआई की पैगा चौकी, सौरम भारती को किच्छा की लालपुर चौकी, राकेश राय को खटीमा और गिरीश चंद्र आर्य को किच्छा भेजा गया है।
तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
आदेश में संबंधित प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल नई तैनाती के लिए रवाना किया जाए और अनुपालन से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को अवगत कराया जाए।
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले उधमसिंहनगर में 44 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलने से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि अन्य जिलों में पुलिस विभाग की तबादला सूची कब तक जारी होती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








गुजरात सड़क हादसे में मारे गए सात लोगों के पार्थिव शरीर पहुंचे कोटद्वार, सैन्य सम्मान के साथ घरों तक पहुंचाए गए शव, हर आंख हुई नम, देखिए वीडियो 