हाइवे पर कार में लगी आग: शोक में शामिल होने जा रहे हरिद्वार के चार लोगों की मौत, देखिये वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/07/Screenshot_2023-07-19-09-58-44-94_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। सहारनपुर में हाईवे पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार में आग लग गई। इस दौरान कार में सवार हरिद्वार निवासी चार लोगों की मौत हो गयी ।
जानकारी के मुताबिक उमेश गोयल, सुनीता गोयल पत्नी उमेश गोयल निवासी बंसत विहार आर्यनगर ज्वालापुर, अमरीष जिंदल और गीता जिंदल निवासी वडेरा नार्सिग होम के समीप आर्यनगर ज्वालापुर कार से यमुनानगर में रिश्तेदारी में हुई मौत में शोक में शामिल होने जा रहे थे।
सहारनपुर अंबाला हाईवे पर पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। जिससे कार में आग लग गयी। कार लगने से कार में सवार चारों लोगों की जलने से मौत हो गयी। चारों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। घटना की सूचना मिलने पर हरिद्वार में शोक की लहर दौड़ गयी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें