एमके प्रिंट पैक प्राइवेट कंपनी में हुआ हादसा, एक युवक की मौत
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230611-WA0036.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। बहादराबाद सिडकुल की एमके प्रिंट पैक प्राइवेट कंपनी में शनिवार देर शाम एक एक हादसा हुआ है। कंपनी में कार्यरत एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक जिला गोंडा निवासी संजीत पासवान कंपनी में कार्यरत था। कल देर शाम करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद से कंपनी प्रबंधक मृतक के परिजनों से लगातार बदसलूकी कर रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें