बदमाशों ने व्यापारी से तमंचे की नोक पर तीन लाख की नकदी से भरा बैग लूटा, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/04/loot-ghaziabad-99202431.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
–दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी से लूटा तीन लाख की नगदी से भरा बैग
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में मंगलवार को बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी से तीन लाख की नगदी से भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सिडकुल पुलिस के मुताबिक रोशनपुर रावली महदूद निवासी रवि गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद की वृद्ध आश्रम के पास किराना की दुकान है। मंगलवार की देर रात दुकान बंद कर वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रोशनपुरी गली की ओर चलते ही एक व्यक्ति ने उन्हें आवाज लगाई। इस दौरान रुकते ही उसने तमंचा कमर पर लगा दिया। तभी दूसरा साथी आया और बैग छीन लिया। बैग में तीन लाख की नगदी, मोबाइल फोन और दुकान की चाबियां थी। व्यापारी ने कुछ दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश शुरू की। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक व्यापारी के साथ हुई घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें