भाजपा नेता जमदग्नि के भतीजे के घर घुसे नकाबपोश बदमाश
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/04/4d54cde1e0791d5b836c163938b3c6b1-1.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। हरिद्वार सांसद प्रतिनिधि भाजपा नेता के भतीजे के घर में नकाबपोश बदमाश घुस गए। इससे पहले बदमाश चोरी करते परिवार की महिला सदस्य उठ गई और बदमाश मौके फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक गंगा विहार कॉलोनी निवासी भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि के भतीजे राकेश जमदग्नि बुधवार सुबह अपने घर के बाहर ताला लगाकर सुबह की सैर पर गए थे। घर के अंदर उनकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे। कुछ देर बाद तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और उन्होंने कुछ ही सेकंड में ताला काट दिया और अंदर घुस गए। तभी राकेश की पत्नी उठ गई, इतना देख बदमाश मौके से फरार हो गए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें