Haridwar के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ बजरंग दल ने खोला मोर्चा, शव यात्रा निकाल फूंका पुतला, देखिए वीडियो
हरिद्वार। गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिलाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस कारण फूंका भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला
जिला मंत्री जीवेंद्र तोमर ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने विश्व हिंदू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल के अपर रोड़ हरिद्वार स्थित प्रांतीय कार्यालय पर गलत तथ्यों को प्रस्तुत कर अनर्गल आपत्ति के आधार पर कब्जाने की मंशा से निषेधाज्ञा स्टे लिया है। आशुतोष शर्मा के पास बजरंग दल कार्यालय की संपत्ति से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं है, जो उक्त संपत्ति पर उनका मालिकाना हक साबित कर सके। उन्होंने प्रदेश सरकार से नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को पदमुक्त करने की मांग की है।
बजरंग दल के प्रदर्शन में प्रमुख रुप से नवीन तेश्वर, अक्षय शर्मा, कार्तिक दिवाकर, शिवम बिष्ट, शिवम चौधरी, अरुण, हिमांशु, कमल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





रुड़की–लक्सर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं संग बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, किसान चिंतित, देखिए वीडियो 

