दुगड्डा के मथाणा गांव निवासी महिला पर भालू ने बोला हमला, हायर सेंटर रेफर
कोटद्वार। मंगलवार को दुगड्डा ब्लॉक के मथाणा गांव में चारापत्ती लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला बोल दिया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक जनपद पौड़ी के दुगड्डा ब्लॉक के मथाणा गाँव निवासी जयश्री देवी 48 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया। महिला चारापत्ती लेने गयी थी। इस दौरान घात लगाकर बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। आपातकालीन वाहन की मदद से कोटद्वार के बेस अस्पताल में लाया गया। जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






कोटद्वार में आबकारी विभाग है भी या नहीं? खुलेआम शराब तस्करी, आखिर कब जागेगा जिम्मेदार महकमा? कब गिरफ्तार होगा फरार तस्कर
वाह! गोलमोल खुलासा: हाथी दांत चोरी में लकड़ी चोर गिरफ्तार, हाथी दांत गायब और बरामद हुआ सिर्फ टूटा ताला व सरिया 

दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ-2027 की तैयारियों को मिला नया विस्तार