व्यापारी समर्थकों के साथ अध्यक्ष पद के दबंग प्रत्याशी भंजू आज करेंगे नामांकन का पर्चा दाखिल
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240517-WA0002.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। नगर उद्योग व्यापार मंडल के आज नामांकन होने हैं। जिनमें अध्यक्ष पद के युवा एवं धाकड़ दावेदार प्रवीण भाटिया अध्यक्ष पद के दबंग प्रत्याशी भंजू आज अपने व्यापारी समर्थकों के साथ नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। प्रवीण भाटिया ने बताया कि वह आज 1 बजे अपना नामांकन कराएंगे। बताया कि उन्हें व्यापारियों के हर वर्ग का अपार समर्थन मिल रहा है। अध्यक्ष पद पर विजयी होने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं के समाधान करने की होगी। उधर, आढ़त बाजार के व्यापारियों का भी उन्हें एकतरफा समर्थन मिल रहा है। व्यापारी गुलशन भाटिया, राजेश शर्मा, प्रमोद भाटिया, अनूप भाटिया ने बताया कि चुनाव एक प्रक्रिया है, चुनाव से पूर्व ही अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रवीण भाटिया को व्यापारियों ने अपना समर्थन देकर विजयी घोषित कर दिया है। हालांकि नगर उद्योग व्यापार मंडल के आगामी 26 मई को होने वाले मतदान के दिन आने वाले चुनाव परिणाम पर सबकी नजर टिकी हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें