बिग ब्रेकिंग: व्यापारी के घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, पत्नी से लूटी चेन
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230611-WA0050.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। शहर की देवपुरा कॉलोनी में रविवार रात हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी के घर में उनकी पत्नी से सोने की चेन लूट ली। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। एसएसपी सहित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। घटना के बाद बदमाश भागते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। देर रात तक पुलिस टीम फरार लुटेरों की तलाश में जुटी थी।
पुलिस के मुताबिक, हरकी पैड़ी क्षेत्र में कंठी माला का कारोबार करने वाले घनश्याम दास अग्रवाल देवपुरा क्षेत्र में भाजपा के पुराने कार्यालय के सामने रहते हैं। रविवार की रात उनकी पत्नी शकुंतला घर पर अकेली थी।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल और शहर कोतवाल भावना कैंथोला देवपुरा पहुंचे और महिला से घटना की जानकारी लेते हुए बदमाशों की तलाश की। एसएसपी अजय सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, सीओ ऑपरेशन निहारिका सेमवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़िता से जानकारी ली। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होते हुए नजर आए। पुलिस ने हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एसएसपी ने पुलिस और CIU टीम को बदमाशों की धरपकड़ के निर्देश दिए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें