बिग ब्रेकिंग पौड़ी: नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म, पोक्सो का मुकदमा दर्ज

कोटद्वार। तहसील क्षेत्र के एक गांव की 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने जबरन दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए मामला जिलाधिकारी को अग्रसारित कर दिया है। प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल के अनुसार तहसील क्षेत्र के एक गांव की 12वीं में अध्ययनरत एक नाबालिक किशोरी की दी गई तहरीर के अनुसार मंगलवार दोपहर 3 बजे के आसपास गांव के ही एक 43 वर्षीय व्यक्ति ने घर के निकट खेतों में किशोरी को जबरन ले जाकर और भयभीत कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी बुधवार सांय अपने पिता के साथ तहसील में पहुंची, और प्रभारी तहसीलदार को मामले में मुकदमा दर्ज करने हेतु तहरीर सौंपी। किशोरी की तहरीर के आधार पर बुधवार को ही आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी तहसीलदार ने आगे बताया कि किशोरी का मेडिकल करवाया गया है। मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए जिलाधिकारी को अग्रसारित किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






कोटद्वार में आबकारी विभाग है भी या नहीं? खुलेआम शराब तस्करी, आखिर कब जागेगा जिम्मेदार महकमा? कब गिरफ्तार होगा फरार तस्कर
वाह! गोलमोल खुलासा: हाथी दांत चोरी में लकड़ी चोर गिरफ्तार, हाथी दांत गायब और बरामद हुआ सिर्फ टूटा ताला व सरिया 

दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ-2027 की तैयारियों को मिला नया विस्तार