बिग ब्रेकिंग: कोटद्वार में हाथी के तालाब के पास मिला वन निगम कर्मी का शव
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/12/orig_origorigorignews4158082353516104951641621296198162_1630364359-1.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। वन निगम के लकड़ी पड़ाव कार्यालय में तैनात एक वन निगम कर्मी का शव डिग्री कॉलेज के निकट बने हाथी के तालाब में मिला है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि वन निगम के लकड़ी पड़ाव कार्यालय में तैनात लोअर कालाबड़ निवासी गोपाल सिंह रावत का शव डिग्री कॉलेज कोटद्वार के निकट बने हाथी के तालाब के पास मिला है। वन विभाग की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेस अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। मृतक के परिजनों के मुताबिक गोपाल सिंह रावत कल सुबह से घर से गायब थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें