बड़ी खबर: कोटद्वार दुगड्डा मार्ग बंद, देखिये वीडियो
कोटद्वार। कोटद्वार से दुगड्डा की ओर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग कल देर रात आमसौड के निकट बैंड के पास धस गया। जिससे अब कोटद्वार से दुगड्डा जाने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों से कोटद्वार आने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एन एच के अधिकारियों ने रोड़ का मुआयना किया और रोड को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने आज शाम तक यातायात सुचारू होने की संभावना जताई है। दुगड्डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक पंवार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग पर जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






कोटद्वार में आबकारी विभाग है भी या नहीं? खुलेआम शराब तस्करी, आखिर कब जागेगा जिम्मेदार महकमा? कब गिरफ्तार होगा फरार तस्कर
वाह! गोलमोल खुलासा: हाथी दांत चोरी में लकड़ी चोर गिरफ्तार, हाथी दांत गायब और बरामद हुआ सिर्फ टूटा ताला व सरिया 

दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ-2027 की तैयारियों को मिला नया विस्तार