मालन पुल टूटने के बने कच्चे मार्ग को भाजपा जिलाध्यक्ष ने कराया दुरस्त, जनता बोली धन्यवाद

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। मवाकोट से न्याय पंचायत लक्ष्मणपुर को जोड़ने वाला मालन नदी पर बना कच्चा मार्ग जो बरसात के कारण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। लंबे संघर्ष के बाद आज भाजपा जिलाध्यक्ष कोटद्वार वीरेंद्र रावत के नेतृत्व में इस मार्ग को बनाकर तैयार कर दिया गया है। उक्त मार्ग के समतलीकरण के लिए कई बार ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल विभागों के चक्कर मार कर थक गया, लेकिन मार्ग नही बना। उसके बाद क्षेत्र का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष भाजपा कोटद्वार को मिला। जिसके बाद जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से शीघ्र मालन पुल बनवाया जाएगा। आज इस पर कार्य प्रारंभ होने के साथ-साथ सुगमता के साथ आवाजाही भी शुरू हो गयी है। जनता ने जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष भाजपा मनोज पांथरी, प्रमोद बहुखण्डी,शशिकांत जोशी,शांति थापा, पितृशरण जोशी, बीना जोशी, राजेंद्र पंत, कमल थापा, मदन मोहन सिंह रावत, सौरभ रावत, दिनेश चंद्र गौड़,मनोज नेगी, अशोक गौड़ ,प्रणय डबराल, कैप्टन बृजमोहन नेगी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page