फोर्टिस अस्पताल में हुई आईपीएस की ब्रेन सर्जरी, प्रभाकर चौधरी ने संभाला चार्ज

बिजनौर के एसपी दिनेश सिंह का नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी ब्रेन सर्जरी की गई। एसपी दिनेश सिंह के अस्वस्थ होने की वजह से प्रभाकर चौधरी को बिजनौर भेजा गया है। पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था ने आदेश जारी करते हुए 11वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक प्रभाकर चौधरी को अग्रिम आदेशों तक बिजनौर में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। अस्थाई ड्यूटी पर आए प्रभाकर चौधरी बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे बिजनौर पुलिस लाइन पहुंच गए। जिन्होंने कांवड़ यात्रा और कानून व्यवस्था पर पुलिस अफसरों के साथ चर्चा की।पुलिस अफसरों के अनुसार एसपी दिनेश सिंह की पीआरओ ने उन्हें आवाज लगाई, जिस पर एसपी ने आंख खोलकर पीआरओ को देख लिया लेकिन, उनसे बोला कुछ नहीं गया। प्रतिसार निरीक्षक ने भी आवाज दी तो उन्होंने आंख खोली और देखा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






कोटद्वार में आबकारी विभाग है भी या नहीं? खुलेआम शराब तस्करी, आखिर कब जागेगा जिम्मेदार महकमा? कब गिरफ्तार होगा फरार तस्कर
वाह! गोलमोल खुलासा: हाथी दांत चोरी में लकड़ी चोर गिरफ्तार, हाथी दांत गायब और बरामद हुआ सिर्फ टूटा ताला व सरिया 

दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ-2027 की तैयारियों को मिला नया विस्तार