शराब, सट्टा और अवैध कार्य करने वालों की धर पकड़ करने को लेकर कनखल पुलिस ने ड्रोन से की निगरानी
हरिद्वार। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 को सफल बनाने को लेकर एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी थानों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिसके फलस्वरूप रविवार को थाना कनखल क्षेत्र अंतर्गत कुमार गाढ़ा मोहल्ले में पैदल मार्च करते हुए ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई और अवैध कार्य करने वालो को चिन्हित कर उनके घरों, छतों पर ड्रोन से निगरानी की गई। पूर्व में अवैध कार्यों में लिप्त उपरोक्त लोगों को चेतावनी दी थी कि भविष्य में अगर कोई अवैध कार्य करता हुआ पाया गया तो उसके विरूद्ध गुंडा एक्ट में कार्यवाही कर हिस्ट्रीसीट खोली जाएगी ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





हरिद्वार प्रेस क्लब चुनाव: रिकॉर्ड मतों से रिपीट हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, शानदार जीत, सूर्यकांत बने महासचिव, जीत का जश्न, देखिए वीडियो 

