दुर्गापुरी में कॉस्मेटिक और कपड़ों की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231020-WA0002.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। कोटद्वार के दुर्गापुरी में गुरुवार तड़के कॉस्मेटिक और कपड़ों की दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में पड़ा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
दुकान स्वामी पूजा मित्तल के पति उपेंद्र मित्तल ने बताया कि दुकान में शादी का सीजन नजदीक होने के चलते लाखों का सामान भरा हुआ था, आज सुबह 6 बजे आसपास के लोगों से दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। बताया कि दुकान में रखा सारा सामान और फर्नीचर जलकर खाक हो गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें