मेरठ में दो किमी तक घसीटता रहा कन्टेनर चालक कार, देखिये वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Screenshot_20230214-132546.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
रविवार की रात शहर के बीचोबीच एक कंटेनर चालक 2 किलोमीटर तक तेज रफ्तार कार को सड़क पर घसीटता ले जा रहा था। सड़क पर मौजूद लोग भी नहीं समझ पाए कि आखिर पूरा मामला क्या है।
लेकिन बाद में लोगों को पता चला कि ये फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि सच्ची घटना है। इस खौफनाक मंजर को जिसने भी देखा वो दंग रह गया।
जानकारी के मुताबिक मेरठ के प्रतापपुर इलाके में एक कंटेनर ने एक कार को टक्कर मार दी। चालक ने कार सड़क पर खड़ी कर दी और कंटेनर चालक को समझाने गया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। तभी गुस्साए कंटेनर चालक ने गाड़ी स्टार्ट की और भाग गया। कार कंटेनर के सामने खड़ी थी। करीब 2 किमी तक वह कार को घसीटता रहा। घटना के वक्त कार में 4 युवक सवार थे, उन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस और राहगीरों ने भी कंटेनर का पीछा किया। पुलिसकर्मी कंटेनर चालक को वाहन रोकने के लिए बार-बार चिल्लाते रहे, लेकिन उसने नहीं सुना। आखिरकार मेट्रो के पिलर से टकराकर कंटेनर रुक गया। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें