कोविड टीका लगवाने आए एक बुजुर्ग की वैक्सीन लगाने से पहले हुई मौत
पौड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में कोविड टीका लगवाने आए एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुजुर्ग को कोविड का यहां शुक्रवार को दूसरी डोज लगाई जानी थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वेटिंग रूम में ही बुजुर्ग बेहोश हो गए थे। डाक्टरों की टीम ने बुजुर्ग को बचाने तत्काल उपचार किया, लेकिन वह बच नहीं पाए। शुक्रवार को विकासखंड पाबौ के झंगरबौ गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग राजेश सिंह रावत पत्नी के साथ कोविड टीके की दूसरी डोज लगाने सीएचसी पाबौ पहुंचे। यहां टीकाकरण का इंतजार करते हुए अस्पताल परिसर में बुजुर्ग अचानक बेहोश हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुजुर्ग को सीएचसी के आकस्मिक विभाग में ले गई। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर ने बताया कि टीके की डोज लगने से पहले ही बुजुर्ग बेहोश हो गए थे। डाक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाए। एसीएमओ कुंवर ने बुजुर्ग की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






कोटद्वार में आबकारी विभाग है भी या नहीं? खुलेआम शराब तस्करी, आखिर कब जागेगा जिम्मेदार महकमा? कब गिरफ्तार होगा फरार तस्कर
वाह! गोलमोल खुलासा: हाथी दांत चोरी में लकड़ी चोर गिरफ्तार, हाथी दांत गायब और बरामद हुआ सिर्फ टूटा ताला व सरिया 

दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ-2027 की तैयारियों को मिला नया विस्तार